स्टार प्लस के सीरियल दिया और बाती हम की एक्ट्रेस कनिष्का सोनी पहले खुद से शादी रचाने को लेकर खबरों में बनी हुई थीं वहीं, अब खबर है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कनिष्का सोनी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें उनकी बैली पर फैट दिख रहा था। जिसे देखकर नेटीजन्स ने दावा किया कि कनिष्का सोनी प्रेग्नेंट हैं। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी प्रेग्नेंसी पर सफाई दे डाली है। एक्ट्रेस ने बताया- वह सेल्फ मैरिड हैं, सेल्फ प्रेग्नेंट नहीं... यह सिर्फ यूएसए के स्वादिष्ट पिज्जा और बर्गर हैं जिनसे मेरा वजन थोड़ा बढ़ गया है। लेकिन मुझे पसंद आ रहा है। कनिष्का की लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर साफ होता है कि वह न्यूयॉर्क में बहुत मजा कर रही हैं और अपनी लाइफ को भरपूर एन्जॉय कर रही हैं।
बता दें, दीया और बाती फेम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने दो महीने पहले खुद से शादी कर ली थी। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लोगों को इसके बारे में बताया था। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए कहा था, मैंने खुद से शादी कर ली है। मैंने अपने सभी सपनो को पूरा कर किया है। सभी सवालों का जवाब यह है कि मुझे किसी आदमी की जरूरत नहीं है।