2 News : दिव्या अग्रवाल ने की शादी की अनाउंसमेंट, इधर-वरुण सूद को भी मिल गया नया प्यार, शेयर की फोटो

एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल की शादी की खबर चर्चाओं में है। हालांकि अभी शादी की तारीख और जगह का खुलासा नहीं हुआ है। दिव्या जल्द ही बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर से शादी करेंगी। वह पहले वरुण सूद के साथ रिश्ते में थीं। एमटीवी पर आने वाले रियलिटी शो स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट दिव्या ने साल 2022 में अपूर्व से सगाई की थी।

दिव्या ने बुधवार (13 दिसंबर) को इंस्टाग्राम पर शादी की अनाउंसमेंट कर दी। वीडियो साझा करते हुए दिव्या ने कैप्शन में लिखा, “प्यार, हंसी और सेलिब्रिटी जादू का स्पर्श! दिव्या और अपूर्व की शादी का जश्न मनाने में हमारे साथ शामिल हों, जहां सपने हकीकत बन जाते हैं। अविश्वसनीय जोड़ी के साथ, सितारों से सजी यह जोड़ी खुशी और अविस्मरणीय यादों की एक रात का वादा करती है। किसी अन्य से अलग उत्सव के लिए तारीख बचाकर रखें!”

इससे पहले दिव्या ने 5 दिसंबर को अपूर्व के प्रपोजल की एक फोटो शेयर की थी। साल 2022 में दिव्या ने शादी के बारे में बात की और बताया कि यह 2023 में होगी। उन्होंने कहा था कि हमने अभी तक कोई तारीख तय नहीं की है, लेकिन शादी अगले साल होगी। मेरे जीवन में सब कुछ अनियोजित तरीके से हुआ है। फिलहाल मैं बस उनके साथ अपने जीवन का आनंद लेना चाहती हूं।

पिछले साल मार्च में अलग हो गए थे दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद

इस बीच एक्टर वरुण सूद ने भी अपना नया प्यार खोज लिया है। निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखने वाले वरुण ने अपने फैंस के लिए मिस्ट्री गर्ल के साथ एक फोटो शेयर की है। दिलचस्प बात यह है कि दिव्या अग्रवाल द्वारा अपनी वेडिंग अनाउंसमेंट करने के कुछ ही घंटों बाद उन्होंने यह तस्वीर पोस्ट कर दी। फोटो में वरुण मोनोक्रोम शर्ट में जंच रहे हैं। दूसरी ओर फ्रेम में नजर आ रही युवती येलो कलर की कट-आउट ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं।

बता दें कि वरुण और दिव्या को एक समय टीवी इंडस्ट्री का मोस्ट पॉपुलर कपल माना जाता था। साल 2018 में 'एमटीवी ऐस ऑफ स्पेस' में वरुण द्वारा दिव्या के प्रति प्यार का इजहार करने के बाद रिश्ते से फैंस को कपल गोल्स दिए। दोनों ने दो साल तक डेट किया और यहां तक कि एक साथ रहने भी लगे थे। किन्हीं कारणों से वे मार्च 2022 में अलग हो गए थे। दिव्या ने अपने इंस्टा हैंडल पर वरुण से अलग होने की घोषणा की थी।