मशहूर निर्माता विशाल भारद्वाज ने अपनी अपकमिंग फिल्म में अभिनेत्री दिशा पटानी की खास भूमिका की अनाउसमेंट कर दी है। इसमें लीड एक्टर शाहिद कपूर होंगे। यह पहली बार होगा जब दिशा और शाहिद स्क्रीन पर एक साथ दिखेंगे। इस एक्शन थ्रिलर में दिशा एक विशेष कैमियो रोल में नजर आएंगी। विशाल ने सोशल मीडिया पर दिशा के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए इस खबर को कंफर्म किया और बताया कि यह रोल खास तौर पर उनके लिए लिखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार दिशा फिल्म में दो शानदार डांस नंबर्स में शाहिद के साथ ताल से ताल मिलाती नजर आएंगी।
ये गाने बड़े पैमाने पर बनाए गए हैं, जिनमें बेहतरीन सेट्स और तगड़ी कोरियोग्राफी होगी। दोनों गानों में शाहिद और दिशा की केमिस्ट्री दर्शकों को एक शानदार अनुभव देगी। शाहिद शानदार डांसिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं और दिशा एनर्जेटिक परफॉर्मेंस के लिए मशहूर हैं। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है। इस प्रोजेक्ट में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और रणदीप हुड्डा के भी अहम रोल हैं।
विशाल और शाहिद की जोड़ी इससे पहले 'कमीने', 'हैदर' और 'रंगून' जैसी फिल्मों में कमाल कर चुकी है। शाहिद पिछली बार पूजा हेगड़े के साथ फिल्म 'देवा' में नजर आए थे, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया। हालांकि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा सकी। आने वाले समय में शाहिद एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगे। दूसरी ओर दिशा ने 'मलंग', 'बागी 2' और 'कल्कि 2898 AD' जैसी फिल्मों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। दिशा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो लंबे समय तक उनका नाम टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा था। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। दिशा अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर बोल्ड फोटो और वीडियो शेयर करती हैं।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दिशा वकानी ने दयाबेन के रूप में जमाया था खूब रंगएक्ट्रेस दिशा वकानी ने कई सालों तक सब टीवी के फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दिशा ने दिलीप जोशी यानी जेठालाल की पत्नी दयाबेन का किरदार निभाया। लोगों को उनकी मासूमियत भरी एक्टिंग खूब पसंद आती थी। उनके बोलने का अंदाज और चेहरे के हाव-भाव सबका ध्यान खींच लेते थे। शादी के कुछ समय बाद अचानक ही दिशा ने शो छोड़ने का फैसला कर लिया, जिसके बाद उन्होंने इस तरफ पलटकर कभी नहीं देखा।
बीते कई सालों से फैंस दिशा के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच दिशा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दिशा पहचान में ही नहीं आ रही हैं। दिशा ने अपने बेटे का हाथ पकड़ रखा है। अब दिशा की ये तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है। दिशा लाल रंग की गुजराती बांधनी साड़ी पहने दिख रही हैं। दिशा का वजन काफी कम हो गया है। दिशा के चेहरे पर दयाबेन वाली स्माइल भी नहीं रही। मां बनने के बाद दिशा के लुक में बहुत बदलाव आ गए हैं। चेहरे पर मिनिमल मेकअप और मदरहुड की झलक साफ नजर आ रही हैं।
दिशा ने साल 2015 में चार्टेड अकाउंटेड मयूर पंड्या के साथ शादी की थी। अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी के चलते उन्होंने एक्टिंग करिअर से ब्रेक ले लिया। साल 2017 में उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया। वह साल 2022 में बेटे की मां बनीं। पिछले काफी दिनों से दिशा की TMKOC में वापसी को लेकर अटकलें लग रही हैं। कई एपिसोड ऐसे तैयार किए गए जिनमें लगा कि दिशा आने वाली हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिससे फैंस का दिल टूट गया। खास बात ये है कि दिशा के अलावा आज तक दयाबेन के लिए किसी और को नहीं चुना गया है।