जब डायरेक्टर के कट कहने के बावजूद सनी देओल ने नहीं छोड़ा अनिल कपूर का गला, हो गया था बुरा हाल, वजह कर देगी आपको हैरान

बॉलीवुड के 'मिस्टर इंडिया' यानी सुपरस्टार अनिल कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को हुआ था। अनिल कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। आज हम उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ा एक खास किस्सा बताने जा रहे हैं। जब सनी देओल ने अनिल का गला दबा दिया था। इससे पहले आप अपने दिमाग में कोई और कहानी बनाए, आपको बताते है पूरी कहानी।

एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सनी देओल ने अनिल कपूर का लगभग गला दबा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 1989 में अनिल, सनी, श्रीदेवी, मीनाक्षी शेषाद्री ने साथ में फिल्म जोशीले में साथ में काम किया था। फिल्म के क्रेडिट्स में सनी के पहले अनिल कपूर का नाम आया, जिससे सनी देओल काफी नाराज हो गए थे। उसके बाद दोनों एक्टर को उसी साल फिल्म 'राम अवतार' में लिया गया था।

फिल्म राम अवतार की शूटिंग के दौरान सनी देओल और अनिल कपूर ने बात नहीं की, लेकिन उनके बीच एक लड़ाई वाला सीन था। सीन में सनी को अनिल का गला पकड़ना था। तभी सनी को पुरानी बातें याद आ गई और उन्होंने अनिल का गला थोड़ा जोर से दबा दिया। अनिल की सांस फूलने लगी और डायरेक्टर कट कहते रहे, लेकिन सनी ने उनका गला नहीं छोड़ा। जिसके बाद निर्देशक ने उनका हाथ छुड़ाया। हालांकि ये काफी पुरानी बात है औऱ दोनों के बीच अब अच्छे संबंध है।