बॉलीवुड की लोकप्रिय अदाकारा दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाए अपनी बेटी संग मातृत्व का हर लम्हा जी रही हैं। रणवीर सिंह और दीपिका की नन्ही परी दुआ अब एक साल की हो चुकी है। इस खास मौके पर दीपिका ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी बेटी के पहले जन्मदिन का खूबसूरत जश्न फैंस के साथ साझा किया।
दीपिका ने खुद बनाया बेटी के लिए बर्थडे केक8 सितंबर 2024 को जन्मी दुआ पादुकोण सिंह ने अभी अपना पहला जन्मदिन मनाया। इस मौके को बेहद पर्सनल और इमोशनल बनाते हुए दीपिका ने घर पर खुद चॉकलेट केक तैयार किया। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में उन्होंने लिखा – “मेरी लव लैंग्वेज? अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए खुद केक बनाना।” उनकी इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया।
दुआ के आने से बदली दीपिका-रणवीर की जिंदगीदीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा की थी। इस कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था – “08.09.2024, हमारी जिंदगी में एक प्यारी सी बेटी आई है।” वहीं, फरवरी 2024 में दोनों ने यह अनाउंसमेंट किया था कि वे जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।
बाद में, 1 नवंबर 2024 को कपल ने बेटी का नाम ‘दुआ’ रखा। उन्होंने बताया कि ‘दुआ’ का अर्थ है “प्रार्थना” और यह नाम इसलिए चुना गया क्योंकि उनकी बेटी उनके जीवन की सच्ची दुआ और आशीर्वाद है।
2013 से शुरू हुई लव स्टोरी, 2018 में बंधा बंधन
दीपिका और रणवीर की प्रेम कहानी 2013 में फिल्म “गोलियों की रासलीला: राम-लीला” के सेट से शुरू हुई थी। करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, नवंबर 2018 में दोनों ने इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी दो रीति-रिवाजों से हुई थी – एक पारंपरिक कोंकणी हिंदू समारोह और दूसरा आनंद कारज (सिख परंपरा)।
शादी की तस्वीरें उस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के पांच साल बाद, दोनों ने कॉफी विद करण के शो पर अपने वेडिंग वीडियो की झलक भी फैंस के साथ शेयर की थी।