दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी जिंदगी के एक खास पड़ाव से गुजर रहे हैं। दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच दीपिका ने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों को खास बनाने वाली बात यह है कि इनमें उनकी बेटी दुआ भी नजर आ रही हैं। दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर सामने आई इन तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
दीपिका और रणवीर ने इस फोटोशूट को ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज में रखा है। तस्वीरों में दीपिका लेसी आउटफिट में अपना बेबी बंप दिखाती नजर आती हैं। उनके साथ रणवीर सिंह भी पोज देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं नन्हीं दुआ भी इस फैमिली फोटोशूट का हिस्सा बनी हैं।
कभी चेहरा छिपाया, कभी पापा के साथ खेलती दिखीं दुआतस्वीरों में दुआ के कई क्यूट मोमेंट्स देखने को मिले। कहीं वह अपना चेहरा छिपाती नजर आईं, तो एक तस्वीर में पापा रणवीर के साथ खेलती दिखाई दीं। परिवार की इन तस्वीरों में दीपिका और रणवीर की खुशी भी साफ नजर आ रही है।
पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा, “बेबी दुआ और हमारे दिल बड़े होते जा रहे हैं। आप सबकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।” तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने दुआ को जन्मदिन की बधाइयां दीं और परिवार पर खूब प्यार लुटाया। कई फैंस ने दीपिका और रणवीर की फैमिली को “परफेक्ट फैमिली” भी बताया।
प्रेग्नेंसी ग्लो ने खींचा ध्यानमैटरनिटी फोटोशूट में दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। दूसरी ओर रणवीर अपनी पत्नी और बेटी के साथ प्यार भरे अंदाज में दिखाई दिए। दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कपल अपने परिवार में आने वाली नई खुशी को लेकर उत्साहित है।
अप्रैल में किया था दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान
दीपिका और रणवीर ने अप्रैल में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। कपल ने उस समय दुआ की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके हाथ में प्रेग्नेंसी किट दिखाई गई थी। इसी पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया था कि दुआ जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली हैं।
दुआ का चेहरा इससे पहले दिवाली 2025 के मौके पर फैंस के सामने आया था। अब उनके दूसरे जन्मदिन पर शेयर की गई तस्वीरों में एक बार फिर बेटी की झलक देखकर फैंस खासे उत्साहित नजर आए।
फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं दोनोंकाम की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों ‘प्रलय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी हाल ही में सामने आए थे। वहीं दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की ‘किंग’ और अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में नजर आएंगी।