कुछ अलग लिबास में नजर आईं दीपिका पादुकोण! यूजर्स ने पूछा, क्या बेबी बंप छुपा रही हैं एक्ट्रेस?

दीपिका पादुकोण पिछले कई दिनों से सुर्खियों से गायब है। वे शुक्रवार को लंबे समय बाद मुंबई में स्पॉट की गईं। उन्हें दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया। इस दौरान पैपराजी को देखकर उन्होंने हाथ भी हिलाया। दीपिका का यह लुक चर्चा में आ गया है। दरअसल मुंह पर मास्क लगाए दीपिका ने ओवरसाइज्ड टीशर्ट, जींस और हाई हील्स पहनी हुई थी। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दीपिका के इस लिबास को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने पूछा कि क्या वे रणवीर सिंह के कपड़े पहने हुए हैं? कुछ यूजर्स ने पूछा कि क्या ढीले-ढाले कपड़ों की आड़ में वे अपना बेबी बंप छुपा रही हैं? एक ने पूछा कि क्या आप प्रेग्नेंट हैं? ऐसा नहीं है कि सभी यूजर्स के दिमाग में ये सब बातें ही चल रही थीं। कइयों ने उनकी ड्रेस की तारीफ भी की है।


पहले भी लग चुके हैं मां बनने को लेकर कयास

ऐसा पहली बार नहीं है जब दीपिका के मां बनने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने कच्चे आम का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दीपिका एक व्यक्ति को कच्चा आम खिला रही थीं। इन आमों पर मिर्च-मसाला लगा हुआ था जिसके बाद शख्स की हालत खराब हो जाती है और वह कहता है कि आप इसे कैसे पसंद करती हैं?


2018 में रणवीर के साथ हुई थी दीपिका की शादी

दीपिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे रणवीर के साथ जल्द ही कबीर खान की फिल्म 83 में नजर आएंगी। फिल्म वर्ष 1983 में भारत के विश्व कप जीतने की कहानी है। दीपिका के पास ‘फाइटर’, ‘पठान’, हॉलीवुड फिल्म ‘द इंटर्न’ की रीमेक और शकुन बत्रा की अगली फिल्म भी है। उल्लेखनीय है कि दीपिका और रणवीर ने लंबे अफेयर के बाद वर्ष 2018 में शादी कर ली थी। दोनों अब तक गोलियों की रासलीला-रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पदमावत में काम कर चुके हैं।