डिलीवरी के 7 महीने बाद दूसरी बार मां बनीं टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी, खास अंदाज में शेयर की गुड न्यूज

टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी 7 महीने बाद दूसरी बार मां जो बन गई हैं। देबीना बनर्जी ने 11 नवंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया है। गुरमीत चौधरी ने फैन्स को खुशखबरी देते हुए पोस्ट शेयर की। देबीना के माथे को चूमते हुए की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'बेबी गर्ल, तुम्हारा इस दुनिया में स्वागत है। हम दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। इस समय हम आप लोगों से सिर्फ प्राइवेसी की उम्मीद रखते हैं। हमारी बेबी गर्ल समय से पहले इस दुनिया में दस्तक दे चुकी है। आप सभी अपना प्यार और ब्लेसिंग्स बरसाते रहें।'

गुरमीत चौधरी की इस पोस्ट से साफ तौर पर जाहिर हो रहा है कि उनकी नन्ही परी प्रिमैच्योर हुई हैं। कुछ दिनों पहले देबीना बनर्जी ने एक वीडियो शेयर कर अपने फैन्स को बताया था कि वह बेबी के आने की खुशी में अस्पताल जाने के लिए अपना बैग पैक कर चुकी हैं। क्योंकि उन्हें सभी चीजें जल्दी करने की आदत है। हालांकि, फैन्स उनकी इस बात से समझ नहीं पाए थे कि बेबी प्रिमैच्योर होने वाली हैं।

आपको बता दे इससे पहले देबीना बनर्जी ने 3 अप्रैल को बेबी लिएना को जन्म दिया था। उनके जन्म के एक महीने बाद ही उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी। इस दौरान केवल देबीना बनर्जी ही नहीं, बल्कि गुरमीत चोधरी भी जमकर ट्रोल हुए थे। लोगों का कहना था कि आखिर इतनी जल्दी क्या थी जो इस समय का कदम उठाया गया। अभी पहली बेबी की परवरिश पर उन्हें ध्यान देना चाहिए।