'एवोकाडो' फल की वजह से इस देश में बढ़ रहा है अपराध, जानिए क्यों ?

हम कहे कि एक फल जिसकी वजह से क्राइम को बढावा मिल रहा है तो आप सोचोंगे की यह कैसें हो सकता है परन्तु यह सच है। हम बात कर रहे एवोकाडो फल की। प्रशांत महासागर में कीवियों वाले देश न्यूजीलैंड में इस फल की वजह से अपराध बहुत तेजी से बढ़ रहा है। बता दे, कि इस फल की अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर काफी मांग है। यह फल यहां का काफी लोकप्रिय फल है। बीते साल इसकी पैदावार कम हुई है, जिससे यहां के बागानों से बड़े पैमाने पर इन फलों की चोरी की जा रही है।

इस साल इस देश के नॉर्थ आइलैंड में अभी तक 40 बड़ी चोरियां हो चुकी है। हालत यह हो गई है कि अब इसकी कालाबाजारी तक हो रही है। फायदे के चक्कर में लोग चोरियां कर रहे हैं। कीमते असामान छु रही है। बाजारों में एक फल की कीमत 250 रुपए से लेकर 300 रुपए तक जा पहुंची है।

इन फलों को उगाने वाले उत्पादक अपने फलों के ढेर को लोगों की नजरों से छिपाकर रख रहे हैं, ताकि चोरों की उन पर नजर न पड़े। बागान मालिक अपने बागों में अलार्म और ऑटोमेटिक लाइटें लगा रहे हैं, ताकि चोरों को भगाया जा सके। हालांकि इन फलों को चुराने के बाद इन्हें सहेजने में भी काफी मुश्किलें आती हैं। अकसर तो ये सड़ जाते हैं। सही से नहीं रखने पर ये जहरीले भी हो जाते हैं।