कोरोना लॉकडाउन : 28 मार्च से फिर टेलीकास्ट होगी रामायण, दिन में देख सकेंगे दो बार

कोरोना के बढ़ते क़दमों को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जिसका आज तीसरा दिन है। ऐसे में लोग घर में कैद है, ऐसी परिस्थिति में लोगों के लिए पास करने मुश्किल हो रहा है। लेकिन इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया है कि एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण किया जाएगा।

प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लोगों को ये खुशखबरी दी है। वो ट्वीट करते हैं- जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9:00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9:00 बजे होगा।

बता दें कि ये अटकले तो लंबे समय से लगाई जा रही थीं कि दूरर्दशन पर रामायण और महाभारत का प्रसारण किया जाएगा। अब आज सरकार ने इस बात पर मुहर भी लगा दी है। रामानंद सागर की रामायण हर मायनों में ऐतिहासिक थी। शो का हर किरदार अमर हो गया था। लोगों ने इस शो को इतना प्यार दिया था कि इसके बाद कई बार रामायण बनाई गई, लेकिन वैसा अनुभव कभी नहीं हुआ जो रामानंद सागर की रामायण को देख होता था। अब जब पूरे देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है और घर से बाहर निकला मना है, ऐसे में रामानंद सागर की रामायण उस चुंबक का काम करेगी जो लोगों को घर में खुशी से रहने में मदद करेगी।