महाभारत / युद्ध में आम जनता बनी थी सैनिक, लोग मुफ्त में करते थे काम

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है। लॉकडाउन की वजह से सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद है ऐसे में लोगों के एंटरटेनमेंट के लिए कई टीवी चैनल अपने पुराने लोकप्रिय सीरियल्स वापिस दिखा रहे है। इसी कड़ी में दूरदर्शन भी 80 और 90 के दशक के दौर के सीरियल्स वापस लेकर आया है। रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण और बी आर चोपड़ा (BR Chopra) की महाभारत को दर्शकों को फिर से वो प्यार मिला, जो तब मिला करता था।

महाभारत को शुरू बीआर चोपड़ा ने किया था। उनके बेटे रवि चोपड़ा ने भी शो को डायरेक्ट किया था। इसके निर्माण में चोपड़ा परिवार ने खूब मेहनत की थी। महाभारत में भारी भरकम स्टार कास्ट के बावजूद सैनिकों के रोल के लिए लोगों की जरूरत होती थी। इन सैनिकों के रोल को आम लोगों ने अदा किया था।

रवि चोपड़ा की पत्नी रेनू चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि कुछ ही दिनों में शो इतना पॉपुलर हो गया था कि लोग फ्री में काम करने को तैयार थे। दर्शक जो एक्सट्रा के तौर पर आते थे पैसे नहीं लेते थे। उन्होंने बताया कि जब युद्ध के सीन शूट हो रहे थे तो हमें सैनिकों की जरूरत होती थी। पर हमें कभी भी फ्रंट रो छोड़कर लोगों को हायर करने की जरूत नहीं हुई।

शूटिंग के दौरान स्थानीय लोग खुद आते थे और सैनिकों का किरदार निभाते थे। वॉर सीन राजस्थान के जयपुर के निकट फिल्माए गए थे। उन्होंने ये भी बताया कि उस वक्त सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक शूटिंग होती थी। पर स्थानीय लोगों को कभी भी इससे दिक्कत नहीं हुई थी।

महाभारत / बिना कट के शूट हुआ था द्रौपदी चीर हरण का सीन, शूटिंग के बाद फूट-फूटकर रोई थीं रूपा गांगुली