कृष्णा अभिषेक के 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने से नाराज सुनील पाल, कहा - क्या करोगे बाहर जाकर... B-C ग्रेड की फिल्में

जब से यह खबर सामने आई है कि कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक द कपिल शर्मा शो छोड़ रहे हैं हर कोई हैरान है। कॉमेडियन सुनील पाल को भी कृष्णा अभिषेक का ये फैसला कुछ पसंद नहीं आया। सुनील पाल को समझ नहीं आ रहा कृष्णा क्यों इतना बड़ा शो छोड़ रहे हैं। इस वजह से सुनील ने कृष्णा पर तंज भी कसा है।

सुनील पाल ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कृष्णा अभिषेक की एग्जिट पर रिएक्ट किया है। सुनील पाल वीडियो में कहते हैं- 'सुना है कि कपिल शर्मा शो से अपने कृष्णा अभिषेक भाई एग्जिट करने वाले हैं। क्यों करते हैं ऐसे सब लोग? कपिल शर्मा शो अच्छा चल रहा है। आपको अच्छा काम मिल रहा है। पैसे भी आपको बाहर से 100 गुना ज्यादा मिल रहे हैं। क्या करोगे बाहर जाकर? वही छोटे मोटे सीरियल। इधर उधर का कुछ, B-C ग्रेड की फिल्में।

सुनील पाल ने कहा, 'क्या हो जाता है इन लोगों को? कपिल शर्मा ने मंच दिया, नाम दिया, पैसा दिया और लोग उसी को छोड़कर चले जाते हैं। क्या बिगाड़ लेते हैं उसका, वो तो दिन प्रतिदिन आगे बढ़ता जा रहा है। खूब नाम और पैसा कमा रहा है। कोई नहीं, ऑल द बेस्ट, जाओ बाहर जाओ, दिखाओ क्या कर सकते हो।'

सुनील पाल के इस तंज पर कृष्णा अभिषेक का अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। वैसे सुनील पाल की तरह यूजर्स को भी कृष्णा के शो छोड़ने की वजह समझ नहीं आई है। जबकि वो सपना के कैरेक्टर में काफी पसंद किए जा रहे थे।

कृष्णा अभिषेक ने क्यों छोड़ा शो?

आपको बता दे, कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि कृष्णा अभिषेक ने द कपिल शर्मा शो फीस की वजह से छोड़ा है। वहीं, कुछ का कहना है कि कृष्णा अभिषेक का कपिल शर्मा संग विवाद हुआ है जिसकी वजह से उन्होंने शो छोड़ा। हालाकि, सच यह है कि फीस के चलते कृष्णा ने शो को छोड़ा है।