कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा, ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हुए चेस्ट में हुआ पेन

जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) को दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद कॉमेडियन को दिल्ली के सरकारी अस्पताल एम्स में भर्ती कराया गया है। उनके भाई और पीआरओ ने कॉमेडियन को हार्ट अटैक होने की पुष्टि की है।

राजू श्रीवास्तव होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे। वे ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी दौड़ते हुए उन्हें चेस्ट में पेन होने लगा और वे नीचे गिर गए। इसके बाद राजू श्रीवास्तव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। राजू के पीआरओ अजीत सक्सेना का कहना है कॉमेडियन पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली में रुके हुए थे। सुबह जिम करने गए, जिम करते करते उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उन्होंने बताया कि राजू श्रीवास्तव की पल्स अब लौट आई है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। पीआरओ ने कॉमेडियन के सभी प्रशंसकों से राजू की सलामती की दुआ करने की मांग की।

राजू श्रीवास्तव कॉमेडी के बादशाह माने जाते हैं। उनके फैंस की लिस्ट काफी बड़ी है। फैंस राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।