अच्छी खबर! होश में आए राजू श्रीवास्तव, सेहत में भी हो रहा सुधार

राजू श्रीवास्तव की सेहत से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि राजू को होश आ गया है। बता दे, राजू बीते 15 दिनों से AIIMS में भर्ती हैं। राजू श्रीवास्तव के PRO और एडवाइजर अजीत सक्सेना कॉमेडियन की सेहत के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया- 'राजू श्रीवास्तव को सुबह 8:10 बजे होश आ गया है।'

राजू के होश में आने से कॉमेडियन के परिवार के चेहरों की मुस्कान लौट आई है। राजू के तमाम फैंस जो उनके जल्दी सेहतमंद होने की दुआएं कर रहे थे, उन्होंने भी अब राहत की सांस ली है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजू को सुबह 8:10 बजे होश आया। इसके बाद 9 बजे डॉक्टर्स की टीम ने राजू की कंडीशन को भी चेक किया।

सेहत से जुड़ी कई तरह भी अफवाहे

अस्पताल में भर्ती में राजू की सेहत से जुड़ी कई तरह भी अफवाहे भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इसी क्रम में बीते दिनों खबरें सामने आ रही थीं कि राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर से हटाए जा रहे हैं। हालांकि, बाद में उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने इन खबरों को महज अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से ना अफवाहें फैलाने और उन पर ध्यान ना देने की भी अपील की। उनका कहना था कि इससे हम सबका मनोबल कम होता है। डॉक्टर्स उन्हें बेहतर इलाज दे रहे हैं। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।