इस बीमारी के चलते एक साथ अस्पताल में भर्ती हुए भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया

कॉमेडियन क्‍वीन भारती सिंह Bharti Singh और उनके पति हर्ष लिंबाचिया Haarsh Limbachiyaa को डेंगू हो गया है जिसके चलते दोनों को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल Hospital में भर्ती करवाया गया हैं। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे दोनों पति-पत्नी ने जब अपना ब्‍लड टेस्‍ट करवाया तो उनकी प्‍लेटलेट्स में कमी देखी गई। जिसके बाद डॉक्‍टरों ने उन्‍हें सलाह दी कि वे अस्‍पताल में भर्ती हो जाएं। रविवार यानी 23 सितंबर को दोनों अस्पताल में भर्ती हुए थे। स्पॉट बॉय में छपी खबर की मानें तो भारती और हर्ष को फिलहाल डॉक्टरों ने अपने ऑब्जर्वेशन में रखा है। भारती और हर्ष की सेहत को देखते हुए डॉक्टरों ने सुधार आने तक उनको अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी हैं।

पिछले दिनों खबर थी कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया बिग बॉस के घर का हिस्‍सा बनने वाले हैं। सीजन 12 के लॉन्चिंग के वक्त भारती और हर्ष को बतौर पहली सेलेब जोड़ी इंट्रोड्यूस करवाया था। दोनों को केवल एंटरटेनमेंट और एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए शो लॉन्च के दौरान लाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए भारती और हर्ष को अच्छा खासा भुगतान भी किया गया। इसके अलावा भारती और हर्ष की जोड़ी का शो में होने का कोई कॉन्ट्रेक्ट साइन नहीं हुआ है लेकिन अब उनकी बीमारी की खबर ने सबको चौका दिया हैं। खबर तो यह भी हैं कि भारती अपना टॉक शो लेकर आने वाली हैं। भारती के इस शो का नाम 'भारती का शो - आना ही पड़ेगा' बताया जा रहा हैं। खबर के मुताबिक, अब तक इस शो के लिए रिद्धिमा पंडित, अविका गौर, पुनीत जे पाठक, करन वाही जैसे टीवी सेलेब्स ने शूटिंग कर ली हैं। आपको यह भी बता दें, भारती बहुत जल्द रित्विक धंजानी के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का सीजन-8 भी होस्ट करने वाली हैं।