एंटरटेनमेंट का डबल डोल देने वाले है रणवीर सिंह, देखें 'सर्कस’ का धमाकेदार ट्रेलर

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘सर्कस’ का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। फैंस को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। कुछ दिन पहले रणवीर की फिल्म ‘सर्कस’ का टीजर रिलीज किया गया था। फैंस को वह काफी पसंद आया था। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, टीजर की तरह ट्रेलर में भी फिल्म की पूरी कास्ट देखने का मौका मिला है। रणवीर के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका में हैं। साथ ही दीपिका पादुकोण ने अपने लटके झटके से तो सभी को हैरान कर दिया है।

इस फिल्म में दर्शकों को एक नहीं, बल्कि दो रणवीर सिंह एंटरटेनमेंट का डबल डोल देने वाले हैं। क्योंकि इस फिल्म में रणवीर का डबल रोल में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में परफेक्ट कॉमेडी टाइमिंग और मजेदार पंजेस आपको इस ट्रेलर को देखने पर मजबूर करते हैं। ट्रेलर में रणवीर सब पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। लेकिन पूरे ट्रेलर में तड़का लगाने का काम किया है दीपिका पादुकोण ने। उनकी एंट्री ने सबको हैरान कर दिया है। दीपिका की एंट्री पर फैंस सीटियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे। दीपिका ने अपने डांस का जलवा दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया है। रणवीर-दीपिका एक बार फिर से साथ में पर्दे पर फैंस को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं।

बता दें कि रोहित शेट्टी अपनी धमाकेदार फिल्मों के लिए खासतौर पर पहचाने जाते हैं। ऐसे में उनकी इस फिल्म में फैंस को काफी उम्मीदें हैं। उनकी फिल्में अक्सर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देती हैं।