इन महान हस्तियों की अंतिम विदाई हुई जनता के बीच

कुछ सेलेब्रिटी ऐसे होते है जिनकी मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं उनको चाहने वाली जनता के लिए भी बहुत विशेष होता है | ये सेलेब्रिटी इस दुनिया से जाने के बाद भी अपनी छाप लोगों पर इस प्रकार छोड़ कर जाते हैं कि वो लोगों के दिल में बस जाते है और उनकी अंतिम विदाई में हर कोई शामिल होना चाहता है | तो आइये जानते है ऐसे ही कई सेलेब्रिटी के बारे में लोगों के दिलों में घर कर गए और जिनको अंतिम विदाई देने के लिए सभी दिल से गए |

# जय ललिता : तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की अंतिम यात्रा से पहले उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए राजाजी हॉल में रखा गया था | अम्मा के अंतिम दर्शनों के लिए राजाजी पार्क में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे |

# बाला साहिब ठाकरे : बालासाहेब ठाकरे एक राजनेता थे, जिन्होंने शिवसेना पार्टी का गठन किया | उनका महाराष्ट्र में बहत बड़ा वर्चस्व था | उनकी अंतिम संस्कार के समय पूरा महाराष्ट्र बंद था और 15000 से भी अधिक पुलिस बल तैनात था | इनके अंतिम संस्कार में करीब 1.5 - 2 मिलियन लोगों ने भाग लिया |

# राजेश खन्ना : राजेश खन्ना का अंतिम संस्कार उनके नाती आरव द्वारा विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया। इस मौके पर मौजूद उनके परिवार के सदस्यों, दोस्तों और प्रशंसकों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी |

# सी. एन. अन्नादुराई : सी एन अण्णादुराय स्वतंत्र भारत में तमिलनाडु के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे और उनके घटकों द्वारा बहुत प्रिय थे | 1969 में लगभग 15 मिलियन लोगों ने उनके अंतिम संस्कार में भाग लिया | यह रिकॉर्ड 1984 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में बना था |