Cannes 2022 में हिना खान ने ऐश्वर्या-दीपिका को दी कड़ी टक्कर, ऑफ शोल्डर गाउन में बरपाया कहर

कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2022) में हिना खान अपने जलवों और लुक से बॉलिवुड दीवाज तक को मात दे रही हैं। हिना खान अपनी इंडो-इंग्लिश फिल्म Country of Blind के लिए कान फिल्म फेस्टिवल में गई हैं। हिना ने कान्स के रेड कारपेट पर ऑफ शोल्डर lilac गाउन में कहर बरपाया।

रेड कारपेट पर क्वीन हिना खान का ग्लैमरस लुक देख फैंस वाह बोले बिना नहीं रह पा रहे हैं। हिना खान ने ऑफ शोल्डर पेप्लम voluminous फैदर गाउन पहना। इस थाई हाई स्लिट Silhouette गाउन में हिना खान को जिसने भी देखा, वो बस उन्हें देखता ही रहा।

हिना खान का ये गॉर्जियस गाउन Sophie’s Couture का था। सिल्वर पेंसिल हील्स, डायमंड बेसलेट, डायमंड ईयरिंग्स के साथ हिना ने अपने लुक को कंप्लीट किया। साइड पार्टेड लाइट वेवी हेयर्स, लाइट पर्पल आईशैडो, न्यूड लिपस्टिक, मस्कारा, ग्लॉसी मेकअप के साथ हिना खान ने अपने लुक में चार चांद लगाए। सोशल मीडिया पर हिना खान के लुक की तारीफ हो रही है। हिना खान ने साल 2019 में कान्स में डेब्यू किया था। जब भी वे कान्स के रेड कारपेट पर चली हैं, अपने स्टाइल से फैशन बार हाई ही किया है।

हिना खान टीवी की जानी मानी अदाकारा हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद हिना ने बीते सालों में जिस तरह से अपने करियर को बूस्ट किया है वो काबिले-ए-तारीफ है। हिना खान यंगस्टर्स के लिए इंस्पिरेशन हैं।