कान्स रेड कारपेट पर उर्वशी रौतेला का डेब्यू, व्हाइट कलर के ग्लैमरस गाउन में आईं नजर, खूबसूरती पर फिदा फैंस

कान्स 2022 फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस छाई हुई हैं। दीपिका पादुकोण के बाद अब बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का लुक भी सामने आ गया है। गॉर्जियस उर्वशी ने इस बार कान्स रेड कारपेट पर अपना डेब्यू कर लिया है। रेड कारपेट पर उर्वशी रौतेला व्हाइट कलर के ग्लैमरस गाउन में नजर आईं। इस लुक में उर्वशी को जिसने भी देखा वो बस देखता ही रह गया। व्हाइट वन ऑफ शोल्डर रफल गाउन में उर्वशी किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने रेड कारपेट लुक को स्टाइलिश ईयर रिंग्स और ब्रेसलेट के साथ टीमअप किया।

जितनी स्टाइलिश उर्वशी की ड्रेस है उतना ही खूबसूरत उनका मेकअप भी रहा। एक्ट्रेस ने व्हाइट आउटफिट संग रेड लिपस्टिक लगाकर अपने मेकअप को बोल्ड लुक दिया। ग्लोइंग बेस, काजल, आईलाइनर, मस्कारा और ब्लशर के साथ उर्वशी ने अपने मेकअप को ग्लैम टच दिया। मेसी हेयर बन उनके लुक में एक्स्ट्रा चार्म एड कर रहा है। कान्स रेड कारपेट से उर्वशी की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उर्वशी रौतेला के कान्स रेड कारपेट लुक ने फैंस को मदहोश कर दिया है। फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।