Cannes 2022: रेड गाउन में Deepika Padukone ने दिए किलर पोज, घायल हुए फैंस

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) ने अपनी खूबसूरती से हर किसी के होश उड़ा दिए है। रेट्रो शर्ट-ट्राउजर, सीक्वेन साड़ी और ब्लैक सूट में महफिल लूटने के बाद दीपिका पादुकोण ने अब डीपनेक रेड गाउन पहन महफिल में जान डाल दी। गुरुवार को आर्मगेडन टाइम (Armageddon Time) के प्रीमियर में जैसे ही दीपिका रेड गाउन पहन कर रेड कारपेट पर उतरीं हर किसी की निगाहें उन पर थम कर रह गईं।

रेड कलर के गाउन पर दीपिका ने लाइट कलर का मेकअप किया हुआ था। इसके साथ ही गेल में एक स्टाइलिश नेकपीस पहना हुआ। मैसी पोनी और रेड गाउन में दीपिका का कुल काफी क्लासी लगा। उनके इस लुक को जिसने भी देखा बस देखता ही रह गया। इससे पहले दीपिका के रेट्रो लुक की भी काफी चर्चा हुई थी। मालूम हो दीपिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 15 साल पहले की थी। शायद ही इस दौरान किसी ने सोचा होगा कि दीपिका कान्स की जूरी बनेंगी।