फर्स्ट वीक में 173 करोड़ कमाने के बावजूद इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों से हारी Brahmastra , देखें पूरी लिस्ट

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। ओपनिंग वीकेंड के बाद ब्रह्मास्त्र ने ओपनिंग वीक में भी परचम लहराया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 300 करोड़ के पार हो गया है। फिल्म भारत में फर्स्ट वीक में 173.40 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है। ब्रह्मास्त्र भले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है लेकिन एक हफ्ते की कमाई में भी इन फिल्मों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। इस लिस्ट में साउथ मूवीज ने अपना दबदबा बना रखा है। केजीएफ सेकंड पार्ट 268.83 करोड़ के कलेक्शन के साथ टॉप करती है। वहीं दूसरे नंबर पर 247 करोड़ के साथ बाहुबली 2 काबिज है। बॉलीवुड की तरफ से ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ अपना झंडा बुलंद किए हुए हैं। मूवी ने फर्स्ट वीक में 238.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। ब्रह्मास्त्र हाईएस्ट फर्स्ट वीक ओपनर फिल्मों की लिस्ट में 12वें नंबर है।

केजीएफ 2- 268.63 करोड़
बाहुबली 2- 247 करोड़
वॉर- 238.35 करोड़
सुल्तान- 229.16 करोड़
टाइगर जिंदा है- 206.04 करोड़
संजू- 202.51 करोड़
दंगल- 197.54 करोड़
धूम 3- 188.99 करोड़
बजरंगी भाईजान- 184.62 करोड़
पीके- 183.09 करोड़
भारत- 180.05 करोड़
ब्रह्मास्त्र- 173.40 करोड़