शानदार रहा ब्रह्मास्त्र का ओपनिंग वीकेंड, 3 दिन में कमा डाले 122 करोड़

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने तीन दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री पाकर रिकॉर्ड बना डाला है। ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ कमाने वाली ब्रह्मास्त्र सातवीं फिल्म बन गई है। वहीं ये 100 करोड़ कमाने वाली रणबीर कपूर की दूसरी फिल्म है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में सभी भाषाओं में 122.58 करोड़ का बिजनेस किया है। पहले दिन फिल्म ने भारत में 37 करोड़ के साथ बंपर ओपनिंग की थी। फिर रणबीर-आलिया की मूवी ने दूसरे दिन 42 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म के तीसरे दिन सभी भाषाओं में 44.80 करोड़ का बिजनेस करने का अनुमान है। विदेश में भी फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर सेंसेशनल साबित हो रही है। बायकॉट ट्रेंड,निगेटिव रिव्यूज का फिल्म के कलेक्शन पर बिल्कुल भी असर होता नहीं दिखा है। फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं। भूलभुलैया 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर किसी हिंदी फिल्म का जादू चला है। ब्रह्मास्त्र के अस्त्रों की दुनिया मूवी लवर्स को खूब भा रही है। ब्रह्मास्त्र की सक्सेस से फिल्म की पूरी टीम बेहद खुश है।

शमशेरा जितनी बुरी तरह पिटी थी। ब्रह्मास्त्र उतनी ही सक्सेस को छू रही है। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट करीब 300-350 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में तो पास हो गई, देखना होगा मूवी मंडे टेस्ट में पास होती है या नहीं।