सनी देओल की लीड वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज़ हुई थी। यह वॉर ड्रामा दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट रही और इसी साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। नई रिलीज फिल्मों के बीच भी चौथे हफ्ते में इसने अच्छी पकड़ बनाए रखी है। आइए जानते हैं, अनुराग सिंह निर्देशित इस फिल्म ने रिलीज़ के 27वें दिन कितना कलेक्शन किया।
27वें दिन ‘बॉर्डर 2’ की कमाईसनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर यह फिल्म अब एक महीने के करीब सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। कई चुनौतियों का सामना करने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है। खास बात यह है कि शाहिद कपूर की नई रिलीज ‘ओ रोमियो’ के सामने भी ‘बॉर्डर 2’ ने अपनी जगह बनाए रखी है।
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में ‘बॉर्डर 2’ ने 224.25 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते में यह संख्या 70.15 करोड़ रही। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 23.35 करोड़ रुपये और जोड़े।
वहीं दिन-प्रतिदिन की कमाई देखें तो 22वें दिन 80 लाख रुपये, 23वें दिन 1.9 करोड़ रुपये, 24वें दिन 1.4 करोड़ रुपये, 25वें दिन 60 लाख रुपये और 26वें दिन 80 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक चौथे बुधवार यानी 27वें दिन फिल्म ने 55 लाख रुपये की कमाई की। इस तरह 27 दिनों में ‘बॉर्डर 2’ की कुल कमाई 323.80 करोड़ रुपये हो चुकी है।
क्या ‘बॉर्डर 2’ छू पाएगी 350 करोड़ का आंकड़ा?हालांकि फिल्म की कमाई अब गिरावट के संकेत दे रही है और अब यह लाखों में सीमित हो चुकी है, लेकिन आने वाले हफ्तों में कोई बड़ी रिलीज़ नहीं होने की वजह से ‘बॉर्डर 2’ के पास अभी भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखने का मौका है। फिलहाल इसका मुख्य मुकाबला ‘ओ रोमियो’ से है, जो बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही।
अगर इस फिल्म का वीकेंड कलेक्शन लगातार अच्छा रहता है, तो उम्मीद की जा सकती है कि ‘बॉर्डर 2’ धीरे-धीरे 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर ले। ट्रेंड से यह भी पता चलता है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी आती है। ऐसे में पांचवें वीकेंड के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।