बॉलीवुड अभीनेत्री श्रीदेवी की याद में उनके 10 सदाबहार गाने, जो आज भी करतें है दिलों पर राज़

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो गया है। 54 साल की श्रीदेवी ने दुबई में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं। वहां श्रीदेवी की हार्ट अटैक से तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। श्रीदेवी ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ और में भी काम किया है। श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सोलवां सावन से 1979 में की थी। श्रीदेवी को तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। साल 2013 में भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था। वही हाल ही में 2012 में उनकी वापसी वाली फिल्म इंग्लिश विंग्लिश का दूसरा भाग इस वर्ष के मध्य में शुरू होने वाला था जिसके लिए उन्होंने गौरी शिंदे को स्वीकृति दे दी थी।

सोलवां सावन से बतौर अभिनेत्री काम शुरू करने वाली श्रीदेवी की हिम्मतवाला, तोहफा, नगीना, मिस्टर इंडिया, चालबाज, लाडला जैसे फिल्में लोगों को काफी पसंद आई। आइए सुनते है श्रीदेवी के 10 सदाबहार गाने -