अपने से 20 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे है कोच रवि शास्त्री, दो साल से चल रहा है अफेयर

यह हम सभी जानते है कि भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड का हमेशा एक खास जुड़ाव रहा है। विराट और अनुष्का के बाद क्रिकेट और बॉलीवुड का एक और अफेयर सामने आ रहा है। टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री और एयरलिफ्ट की एक्ट्रेस निम्रत कौर Nimrat Kaur एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के अफेयर को काफी समय भी हो गया है। पुणे मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान समय में इंडियन टीम के कोच रवि शास्त्री Ravi Shastri एक्ट्रेस निमरत कौर को डेट कर रहे हैं। दोनों पिछले दो साल से एक दूसरे के साथ हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शास्त्री और निम्रत को एक जर्मन कार मेकर ने साल 2015 से अपनी लग्जरी कार के लॉन्च के लिए साइन किया था। इसी जगह दोनों की पहली मुलाकात भी हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो शास्त्री फिलहाल भारत के इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया के साथ हैं। वहीं, निम्रत वेब सीरीज में काम कर रही हैं।

निम्रत कौर रवि शास्त्री से लगभग 20 साल छोटी हैं। निम्रत का जन्म 13 मार्च 1982 को हुआ था। वहीं, रवि शास्त्री लगभग 56 साल के हैं। रवि शास्त्री ने साल 1990 में रितु सिंह से शादी की थी। रितु सिंह से शादी से पहले रवि शास्त्री और एक्ट्रेस अमृता सिंह का अफेयर लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था।

उस वक्त अमृता सिंह को स्टेडियम में रवि शास्त्री को चीयर करते हुए देखा जाता था। एक मैग्जीन में छपी दोनों की फोटो ने काफी सनसनी मचा दी थी। इसके अलावा अफवाह उड़ी थी कि दोनों ने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि अमृता सिंह और रवि शास्त्री की शादी नहीं हो पाई और दोनों के रास्ते अलग हो गए। रवि और नीतू की एक बेटी अलका शास्त्री हैं। वहीं, निम्रत ने 2006 में अंग्रेजी फिल्म वन नाइट विद द किंग से डेब्यू किया था।