ये बड़े सितारे आज तक तड़प रहे है फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवार्ड के लिए, जानें कौन-कौन है इसमें शामिल

बॉलीवुड में फिल्म अवार्ड्स की बात की जाए तो 'फिल्मफेयर अवार्ड्स' का दर्जा बहुत ऊपर हैं। 50 साक से भी ज्यादा समय से चले आ रहे इस अवार्ड को पाना कसी भी बॉलीवुड कलाकार के लिए एक सम्मान की बात होती हैं। कई बड़े कलाकारों को इस अवार्ड्स से नवाजा गया हैं। वर्तमान समय में इंडस्ट्री में कई बड़े सितारे हैं और उन्होंने कई बड़ी फ़िल्में दी हैं। लेकिन उन बड़े सितारों में से कई ऐसे सितारे हैं जो दर्शकों के दिल पर तो राज करते हैं लेकिन आज तक फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवार्ड अपने नाम नहीं के पाए। आज हम आपको उन्हीं कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

* सलमान खान


सलमान खान बी-टाउन के उन सितारों में से हैं, जिनके नाम पर फिल्में हिट हो जाती हैं। बॉलीवुड के दबंग का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। सलमान की दीवानगी का आलम ऐसा है कि उनकी फिल्में 300 करोड़ रुपये तक का बिजनेस करती हैं। हाल ही में रिलीज हुई ‘टाइगर जिंदा है’ इसका ताजा उदाहरण है। मगर आपको विश्वास नहीं होगा कि इंडस्ट्री के इस बड़े स्टार को आज तक फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड नहीं मिला है। अक्षय की तरह सलमान भी कई बार इसके लिए नॉमिनेटड हुए हैं।

* अक्षय कुमार

अक्षय बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं। उन्होंने कॉमेडी, एक्शन और रोमांटिक हर तरह के किरदार निभाए हैं। इन किरदारों में अपने अभिनय के लिए अक्षय को समय-समय पर खूब सराहना भी मिली। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को आज तक फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड नहीं मिला है। हालांकि, इसके लिए वे कई बार नॉमिनेटेड जरूर हुए हैं।

* सैफ अली खान

फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड न पाने वाले बड़े सितारों की लिस्ट में सैफ शामिल हैं। सैफ ने हर तरह की फिल्म में अपने अभिनय से वाहवाही लूटी है। रोमांटिक रोल हो या फिर विलेन का रोल, सैफ ने हर किरदार को बखूबी निभाया है। सैफ फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के लिए दो बार नॉमिनेटड जरूर हुए, लेकिन बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड उन्हें आज तक नहीं मिला।

* अजय देवगन

सलमान खान बी-टाउन के उन सितारों में से हैं, जिनके नाम पर फिल्में हिट हो जाती हैं। बॉलीवुड के दबंग का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। सलमान की दीवानगी का आलम ऐसा है कि उनकी फिल्में 300 करोड़ रुपये तक का बिजनेस करती हैं। हाल ही में रिलीज हुई ‘टाइगर जिंदा है’ इसका ताजा उदाहरण है। मगर आपको विश्वास नहीं होगा कि इंडस्ट्री के इस बड़े स्टार को आज तक फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड नहीं मिला है। अक्षय की तरह सलमान भी कई बार इसके लिए नॉमिनेटड हुए हैं।
* सुनील शेट्ठी

बॉलीवुड में अजय देवगन ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने एक्शन, रोमांस, कॉमेडी हर तरह के रोल किए हैं। एक्शन फिल्मों में अजय के स्टंट जितने ही शानदार होते हैं, कॉमेडी फिल्मों में उनका अभिनय उसी तरह गुदगुदाता भी है। अजय ने कई हिट फिल्में दी हैं। बावजूद इसके उन्हें आज तक एक बार भी फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड नहीं मिला।