दलेर मेहंदी के गाने पर सनी लियोनी ने किया भांगड़ा, देखे वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी Sunny Leone सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सनी इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज पोस्ट करती हैं। इनमें से कई वीडियोज कुछ ही देर में वायरल हो जाते हैं। सनी लियोनी ने एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह पंजाबी गाने पर डांस कर रही हैं।

सनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह दलेर महेंदी के गाने- बोलो तारा रा रा में डांस कर रही हैं। सनी के साथी भी इस डांस में उनका साथ दे रहे हैं। सनी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- हां हम पागल हैं।

सनी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तीन घंटे में इस वीडियो को आठ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में हमेशा की तरह सनी के चुलबुले अंदाज को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में सनी ने कूल टी-शर्ट के साथ जींस पहनी हुई है। वहीं, सिर पर उलटी टोपी लगाई हुई है।