तिरंगे में लिपटा है श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, देखे तस्वीरे

बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगी। आज दोपहर 3.30 बजे श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर सेलिब्रेशन क्लब में रखा गया है। उनके परिजन, दोस्त, और फैंस यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। श्रीदेवी का पारिथिम शरीर तिरेंगे में लिपटा है। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को ले जा रहे ट्रक में बोनी कपूर, संजय कपूर, अर्जुन कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर मौजूद हैं। अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे फैन और फॉलोअर्स का रो रोकर हाल बेहाल हो गया है। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में हजारों फैंस के शामिल हुए है। ट्रक को मोगरे के फूलों से सजाया गया है। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के साथ साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी हस्तियाँ मौजूद है, देखे