शादी की तैयारियों के बीच सोनम कपूर के लिए बुरी खबर, रुक गई संगीत की तैयारियां

अभिनेता अनिल कपूर की बेटी अभिनेत्री सोनम कपूर अपने करीबी दोस्त आनंद आहूजा के साथ 8 मई को मुंबई में शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं। इस बात की पुष्टी सोनम और आनंद के परिवारों ने पिछले दिनों ही की थी। साथ ही यह भी कहा गया कि शादी कुछ चुनींदा मेहमानों की मौजूदगी में होगी, इसलिए परिवार की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए।

ऐसे में सोनम के घर से एक बुरी खबर आई है। सोनम के घर में लंबे समय से संगीत की तैयारियां चल रही थीं और खबरे थी कि सोनम कपूर के संगीत में होनी वाली परफॉर्मेंस की कोरियोग्राफी फराह खान कर रही हैं। लेकिन अचानक फराह खान के साथ ऐसा हादसा हो गया कि संगीत की तैयारियां रोकनी पड़ीं। फराह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक व्हीलचेयर की तस्वीर जारी की है, कैप्शन में लिखा कि अगले 3 हफ्तों पर यह उनकी सवारी होगी। बेशक अचानक फराह के साथ हुए इस हादसे से सोनम कपूर के संगीत फंक्शन पर असर पड़ेगा।

बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फराह को दो दिन में शूटिंग पूरी करनी थी। वैनिटी वैन में स्लिप होने से फराह के पैर में फ्रैक्चर हो गया। इस खबर को फराह खान की असिस्टेंट गीता कपूर ने कंफर्म किया है। उन्होंने कहा, 'जी हां, फराह को सोमवार रात चोट लग गई थी। मैं अभी तक उनसे मिली नहीं गई हूं। इसलिए यह नहीं पता कि उनकी सिचुएशन कैसी है।' 'सोनम के संगीत की तैयारियों को लेकर फराह काफी चिंतित हैं। जो हो सकेगा फराह वो करेंगी। वो नहीं चाहतीं कि उनकी वजह से सोनम के संगीत की तैयारियों पर फर्क पड़े। मैं सोनम के संगीत की टीम का हिस्सा नहीं हूं लेकिन मुझे पता है कि वो अपना काम अच्छे से करेंगी।' बता दें कि संगीत की तैयारियां अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले पर हो रही हैं। शादी की तैयारियों का जिम्मा सोनम की मां सुनीता कपूर ने उठा रखा है। सोनम के सभी कजिन संगीत में डांस करते दिखेंगे। जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के दो गानों पर डांस करेंगी।