WOW अनुष्का शर्मा के बाद अब बॉलीवुड के यह खूबसूरत हसीना करने जा रही है शादी!!

इन दिनों भारत देश में शादियों का दौर चल रहा है। आए दिन हमें किसी ना किसी स्टार की शादी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। बीते कुछ दिनों पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा भी शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। अब लीजिए बॉलीवुड की एक औऱ खूबसूरत हसीना शादी करने जा रही है । हम बात कर रहें हैं अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की। खबरों की माने तो सोनम अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहुजा से 2018 में शादी करेंगी। बता दे, आनंद आहुजा रांड Bhane के मालिक है और उन्होंने व्हार्टन बिजनेस स्कूल (यूएस) से पढ़ाई भी की है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों एक दुसरे को पिछले तीन सालों से जानते हैं। इस क्यूट कपल को बॉलीवुड की काफी सारी पार्टीज और इवेंट्स में ही नहीं बल्कि, लंदन वेकेशन पर भी एक साथ देखा जा चुका है।

वहीँ खबर के अनुसार जोधपुर में इन दोनों की शादी के लिए रिसेप्शन हाल भी बुक कर लिया गया है और दोनों 2018 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हलाकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है और सोनम ने भी अपना रिलेशन ऑफिशियल नहीं किया है।