सोनम कपूर के हाथों पर सजी मेहंदी, आनंद आहूजा की बाहों में बाहें डाल खूब किया डांस, देखें विडियो

अनिल कपूर की बेटी और 32 वर्षीय एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी इन दिनों इंडस्ट्री का सबसे चर्चा मुद्दा बना हुआ है। रविवार शाम एक्ट्रेस के हाथों पर मेहंदी सजाई गईं। इस मौके पर आनंद आहूजा भी सोनम के साथ मौके पर मौजूद थे। सोनम के चेहरे पर उनकी शादी की खुशी साफ देखी जा सकती है। मेंहदी के मौके पर घर गेस्ट का तां-तां लगा था।

बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां इस मौके पर सोनम के घर पर नजर आए। सोनम की शादी को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटिड नजर आ रहे हैं। शादी और शादी की रस्मों से जुड़ी पल-पल की खबर पर नजरें टिकाए बैठे हैं। रविवार शाम सोनम के घर पर हुई मेहंदी सेरेमनी में क्यूट कपल काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए। इतना ही नहीं, दोनों ने साथ में डांस भी किया। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विडियो में सोनम अपने होने वाले पति आनंद आहूजा को गले लगाते हुए डांस कर रही हैं।

सोनम इस खास मौके पर पिंक कलर के लहंगे और आनंद पिंक कलर की शेरवानी में नजर आए। दोनों साथ में काफी क्यूट लग रहे हैं। इस मौके पर जाह्नवी, खुशी कपूर, संजय कपूर की बेटी शनाया और अंशुला भी नजर आईं। वहीं अर्जुन कपूर भी रेड कलर के कुर्ते पजामे में काफी स्मार्ट लग रहे हैं।