कान फिल्म फेस्टिवल 2018: सोनम कपूर का सेकंड रेड कार्पेट लुक, देखें तस्वीरे

कांस 2018 में अपनी दूसरी रेड कारपेट अपीयरेंस के दौरान सोनम कपूर बेहद खूबसूरत नजर आईं। शादी के बाद इस बेहद कार्यक्रम के रेड कारपेट पर सोनम कपूर ने एक बार फिर अपने अलग अंदाज से लोगों को हैरान और खुश किया। सोमवार को इस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट से सोनम कपूर का लुक सामने आया था जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस लुक में उनकी नई दु्ल्हन होने की झलक भी दिखाई दे रही थी।

पहले दिन उन्होंने डिजाइनर राल्फ ऐंड रूसो का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। उनके हाथों में शादी की मेहंदी भी लगी हुई थी। मंगलवार को सोनम कपूर ने एक बार फिर से रेड कार्पेट पर वॉक किया।

सोनम कपूर मंगलवार को फिल्म 'सोलो: अ स्टार वॉर्स' स्टोरी की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं। इस दौरान वह इस नो शोल्डर गाउन में पहुंचीं। जिसमें पीछे की ओर कंट्रास्ट के तौर पर पीले रंग को चुना गया था। सोनम कपूर को स्टाइल किया था उनकी बहन रेहा कपूर और दीप कैली ने, (हालांकि इस कार्यक्रम में रेहा उनके साथ मौजूद नहीं थी)। अपने इस अलहदा लुक में सोनम कपूर गजब की सुंदर लग रही थी। देखिए उनका यह खास अंदाज़