OMG! 5 महीने तक हनीमून नहीं मना पाएंगी सोनम कपूर, जान लीजिए इसके पीछे की वजह

सोनम कपूर शादी के बाद अब मिसेज आनंद आहूजा बन चुकी हैं। 8 मई की रात दोनों की शादी का रिसेप्शन मुंबई में हुआ, जहां पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा। अभी सोनम कपूर अगले 5 महीने तक पति आनंद के साथ हनीमून मनाने नहीं जा पाएंगी। अक्तूबर-नवंबर में ही नवदंपति इसके लिए समय निकाल पाएगा। दरअसल, 6 दिन बाद यानी कि 14 और 15 मई को सोनम कांस में रेड कारपेट पर वॉक करेंगी। ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा था कि शादी के बाद सोनम इस बार कांस में पति आनंद आहूजा के साथ हिस्सा लेंगी। लेकिन इस बारे में मुंबई मिरर ने बड़ा खुलासा किया है।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, आनंद आहूजा कांस में सोनम के साथ नहीं होंगे। यहां तक कि सोनम और आनंद हनीमून के लिए भी अक्टूबर-नवंबर के करीब जाएंगे। जिसकी वजह सोनम के कई पेडिंग प्रोजेक्ट हैं। सूत्रों की मानें तो शादी के बाद सोनम शैली धर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग पूरा करेंगी। इसके साथ ही 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म का प्रमोशन करेंगी। इसके बाद अगस्त में 'दलकीर सलमान' की शूटिंग शेड्यूल पूरा करेंगी। दरअसल, सोनम यह चाहती हैं कि शादी की वजह से उनका काम प्रभावित न हो जिसकी वजह से उन्होंने हनीमून पर बाद में जाने का फैसला लिया है।

अंगूठी की कीमत 90 लाख

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी और रिसेप्‍शन की खूबसूरत तस्‍वीरों के बीच एक और चीज है जिसने लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सोनम कपूर की सगाई की अंगूठी की। खबरों के मुताबिक सोनम की इस सगाई की अंगूठी की कीमत 90 लाख बताई जा रही है। इसमें कोई शक नहीं कि यह अंगूठी बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस की उन इंगेजमेंट रिंग्‍स में शामिल हो गई है जिनकी कीमत बहुत ज्‍यादा है। आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को 1 करोड़ की कीमत वाली अंगूठी पहनाई थी। इस अंगूठी पर विराट ने एक खास तरह का डायमंड जड़वाया था, जिसे ऑस्ट्रिया के एक डिज़ाइनर ने बनाया था। इस रिंग की खासियत है कि इसे आप जिस भी एंगल से देखेंगे वह आपको अलग लगेगी।