कनिका कपूर की छठी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) को कोरोना वायरस हो गया था जिसके बाद से वो लखनऊ के SGPGIMS अस्पताल में भर्ती थीं जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान कनिका के कई बार टेस्ट हुए और शुरुआती पांच बार उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली, लेकिन छठी बार उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वो पिछले करीब 17 दिन से अस्पताल में भर्ती थी।

कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से भारत लौटी थीं और देश आने के बाद वो सेल्फ आइसोलेशन में नहीं रहीं बल्कि कई पार्टियों में शामिल हुईं। बताया यह भी जा रहा था कि कनिका ने एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग नहीं करवाई थी और इससे बचने के लिए वो वॉशरूम में छुप गईं थीं। इसके बाद वो एक दिन मुंबई में रुकीं और बाद में लखनऊ व कानपुर गईं और पार्टियों में शामिल हुईं।

एसजीपीजीआई की लैब में शनिवार को 41 सैंपल आए थे। इनमें कानपुर का एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया बाकी सभी निगेटिव रहे। रविवार को यहां 67 सैंपल आए हैं। इनमें कानपुर के 35 और बाराबंकी के 16 हैं।