कोरोना संक्रमित होने के बावजूद पार्टी में शामिल हुई कनिका कपूर, 400 लोगों के आई संपर्क में

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Singer Kanika Kapoor) कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। कहा जा रहा है कि 09 मार्च को लंदन से आने के बाद कनिका कपूर पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी के डालीबाग स्थित आवास पर एक हाई-प्रोफाइल पार्टी में शामिल हुईं थीं। इस पार्टी में तमाम बड़े अफ़सर और कई नेता भी शामिल थे। पार्टी में शामिल तमाम कर्मी भी दहशत में हैं। कनिका कपूर मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली हैं और अब वह लंदन की निवासी हैं। इसके बाद राजधानी लखनऊ (Lucknow) में हड़कंप मचा हुआ है। कहां जा रहा है कि जिस वक्त कनिका लंदन से लौटी थीं, वह वायरस से संक्रमित थीं। एयरपोर्ट पर उन्‍होंने जांच अधिकारियों से यह बात छिपाई और वॉशरूम के बहाने बाहर निकल आईं।

बताया जा रहा है कि इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधराराजे के साथ ही उनके पुत्र व सांसद दुष्यंत सिंह, कांग्रेस के नेता जितिन प्रसाद, यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की पत्नी व परिवार वालों के साथ कई लोग शामिल हुए थे।

कनिका के पॉजिटिव पाए जाने के बाद खबर है कि वसुंधरा राजे ने खुद को आईसोलेट कर लिया है। वहीं दुष्यंत सिंह ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया है जो अभी नेगेटिव आया है। इसके साथ ही जितिन प्रसाद भी आइसोलेशन में चले गए हैं। पार्टी में शामिल सभी लोगों को आईसोलेशन में रखने की भी बात सामने आ रही है।

उधर जब कनिका कपूर से इस मामले में बात की गयी तो उन्होंने कहा कि वे लंदन से मुंबई के रास्ते लखनऊ पहुंची थीं। मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी पूरी स्क्रीनिंग हई थीं। इसके बाद वे लखनऊ पहुंचीं थीं। लखनऊ में उनका घर है। वे 13 तारीख को एक फैमिली फंक्‍शन में शामिल हई थीं। उनकी फैमिली काफी बड़ी है, लिहाजा कई लोग शामिल हुए थे। उनसे किसी ने भी नहीं कहा था कि वे क्वारंटाइन में रहें। बिना बात के बतंगड़ बनाया जा रहा है।

बता दे, कनिका कपूर लन्दन से आने के बाद कई पार्टी में शामिल हुईँ थीं। एक पार्टी गुलिस्ता कॉलोनी में लोकायुक्त संजय मिश्रा के घर हाउस पार्टी थी। इस पार्टी में ओल्ड सिंधिया बॉयज एसोसिएशन के बैनर तले कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। इसके अलावा वे होटल ताज में हुए एक कार्यक्रम में भी शामिल हुईं थीं। इसके लावा कानपुर स्थित वे अपने मामा के घर भी गई थीं। साथ ही वे लखनऊ में स्‍किन क्लिनिक भी गई थीं। अनुमान के मुताबिक करीब 400 लोगों से उन्होंने मुलाकात की थी।