शरमन जोशी की 'बहन' हुईं लापता, अब गली-गली जाकर लोगों से कर रहे है पूछताछ

शरमन जोशी की बहन गंगा कहीं खो गई है। वे उसे दर-दर खोज रहे हैं। ये फिल्मी कहानी है काशी इन सर्च ऑफ गंगा की। 26 अक्तूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के धीरज कुमार डायरेक्टर हैं। फिल्म में शरमन के किरदार का नाम काशी है। जो डोम यानि श्मशान घाट में शवों को जलाने का काम करता है। शरमन बड़े पर्दे पर पहली बार इस तरह का किरदार निभा रहे हैं। इसमें लीड रोल निभा रहे शरमन जोशी की बहन गंगा लापता हो जाती है। उसे ढूंढ़ने के लिए शरमन हर जगह जा रहे हैं। हाल में उन्होंने मुंबई में अपनी लापता बहन के पोस्टर चिपकाए और गंगा के बारे में गली-गली जाकर लोगों से पूछताछ की।

बता दे,काशी-इन सर्च ऑफ गंगा एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। ऐश्वर्या दीवान इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू कर रही हैं। ऐश्वर्या का किरदार का नाम देविना है। जो एक हाइप्रोफाइल जर्नलिस्ट है। फिल्म की कहानी में तब मोड़ आता है। जब काशी की बहन गंगा गुम हो जाती है और काशी देविना के साथ उसे ढूंढने के मिशन पर निकलता है। कहानी के इसी ट्विस्ट से फिल्म का टाइटल भी निकला है। काशी- इन सर्च ऑफ गंगा को मनीष किशोर ने लिखा है और वो इसके सह-निर्माता भी हैं। फिल्म की शूटिंग वाराणसी के अलावा मुंबई और मसूरी में की गई है। शरमन के अलावा फिल्म में मनोज जोशी, मनोज पाहवा, अखिलेंद्र मिश्रा और गोविंद नामदेव अहम किरदारों में हैं।