विवाद का फायदा मिला पठान के 'बेशरम रंग' और 'झूमे जो पठान' गानों को, व्यूज के मामले में बनाए नए रिकॉर्ड

विवाद होना फिल्म के प्रमोशन का सबसे बेहतर जरिया बन जाता है। भले ही नकारात्मक रूप में लेकिन फिल्म की चर्चा शुरू हो जाती है। हर छोटे बड़े प्लेटफॉर्म पर बस फिर विवाद की ख़बरें या चर्चे होते हैं। जाहिर है मेकर्स को भी इसका फायदा मिलता है। ऐसा ही कुछ इन दिनों फिल्म शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के साथ हो रहा है। शाहरुख खान की फिल्म पठान का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था। रिलीज के साथ ही गाना विवादों में आ गया। उसके बाद पठान का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ सामने आया। अब दोनों ही गानों ने व्यूज का नया रिकॉर्ड बना लिया हैं।

फिल्म ‘पठान’ के पहले गाने ‘बेशरम रंग’ में लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का बिकिनी लुक चर्चा का विषय बना। इसके बाद 'भगवा बिकिनी' पर राजनीतिक रंग चढ़ गया और जितनी उम्मीद नहीं थी उससे ज्यादा गाने को व्यूज मिल गए। ‘बेशरम रंग’ को 10 दिनों में 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा भी पार कर लिया है। फिलहाल गाने के 107 मिलियन व्यूज हैं। अब जब पहला गाना विवाद में था तो उसका फायदा दूसरे गाने को मिलना वाजिब था और ऐसा ही हुआ। पठान का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ जैसे ही सामने आया मात्र आधे घंटे में इसे 1 मिलियन व्यूज मिल गए। वहीं, रिलीज के 20 घंटे बाद इस गाने को 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

दूसरी तरफ ‘बेशरम रंग’ विवाद का फायदा फिल्म के दूसरे गाने ‘झूमे जो पठान’ को हुआ है। सभी इस गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही यह गाना सामने आया मात्र आधे घंटे में इसे 1 मिलियन व्यूज मिल गए। वहीं, रिलीज के 20 घंटे बाद इस गाने को 19 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है। फिल्म में जॉन अब्राहम नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे।