मां वैष्णो देवी के दर्शन बाद वायरल हुई शाहरुख खान की फोटो, माथे पर टीका लगाए दिखे

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर चर्चा में बने हुए है। पठान को लेकर शाहरुख के फैंस में जबरदस्त बज है। फिल्म में किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में दिखेंगे। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच शाहरुख खान फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बीते दिन शाहरुख मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू पहुंचे थे। लेकिन वहां शाहरुख को अपना फेस कवर किए आते-जाते देखा गया था। पर अब शाहरुख की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो कटरा की ही बताई जा रही है।

वैष्णो देवी पहुंचे शाहरुख ने अपने फेस को कवर किया हुआ था। लेकिन अब शाहरुख की माता के दर्शन के बाद की एक फोटो वायरल हो रही है। जहां वो लाल टीका लगाए दिख रहे हैं। वाइन रंग की स्वेट टीशर्ट के साथ बीन कैप पहने शाहरुख के माथे पर मंदिर का टीका लगा दिख रहा है।फोटो में शाहरुख के साथ एक शख्स भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ये वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का ही कोई ऑफिशियल है। फैंस शाहरुख की झलक पाकर बेहद खुश हो रहे हैं। यूजर्स कमेंट कर कह शाहरुख की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पठान आ रहा है।

सोमवार को शाहरुख ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। शाहरुख इस दौरान ओवरसाइज्ड हुडी पहने नजर आए। शाहरुख ने हुडी के साथ ही मास्क भी लगाया हुआ था, जिससे उनका चेहरा कवर हो जाए। शाहरुख गए भी इसी लुक में थे, वहीं वापसी भी ऐसे ही की। शाहरुख के साथ उनकी आने वाली फिल्म पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी मौजदू थे।

बता दे, हाल में फिल्म पठान का बेशर्म रंग रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया। गाने में दीपिका पादुकोण का अब तक का सबसे बिंदास अंदाज देखने को मिल रहा है।