बॉलीवुड में एंट्री को तैयार एक और स्टार किड, वोग मैगजीन के लिए पहले फोटोशूट में दिखा स्टारडम

जान्हवी कपूर के बाद अब आप बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक और स्टार किड एंट्री लेने को तैयार है। हम बात कर रहे है शाहरुख खान की लाडली बिटिया सुहाना खान की। हाल ही में वोग फैशन मैगजीन के अगस्त एडिशन के कवर पेज के लिए सुहाना खान ने अपना पहला फोटोशूट करवाया है। अपने पहले ही फोटोशूट में सुहाना खान के जलवे आपको दीवाना कर देने वाले हैं। इस बोल्ड फोटोशूट में खुद सुहाना खान इंडस्ट्री की नेक्स्ट सुपरस्टार से कम नहीं लग रही। सुहाना के इस अंदाज को देख हम गारंटी के साथ कह सकते हैं कि वो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है और बस अब हमें इसके एनाउंसमेंट का इंतजार है।

इससे पहले फैशन मैगजीन के जून एडिशन के कवर पेज पर जान्हवी कपूर को जगह मिली थी। जान्हवी कपूर ने फैशन मैगजीन के कवर फोटो पर अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया था। इस बार बारी है किंग खान की बेटी सुहाना खान की।

सुहाना खान भविष्य की स्टार हैं ये तो साफ नजर आ रहा हैं। सुहाना खान भी जान्हवी कपूर की तर्ज पर अपने डेब्यू के इंतजार में होंगी और हम भी उन्ही की तरह इसके लिए बेकरार हैं। फिलहाल ये बताइए कि आपको सुहाना खान की ये फोटोज कैसी लगीं। क्या आप भी सुहाना खान के डेब्यू के इंतजार में है। अपना जवाब हमें कमेंट कर बता सकते हैं।