Priyanka-Nick Reception: बड़े ही खास अंदाज में सलमान ने मारी प्र‍ियंका के रिसेप्‍शन में एंट्री, वीडियो

20 दिसंबर की शाम बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का तीसरा रिसेप्‍शन (Priyanka-Nick Reception) मुंबई के होटल लैंड्स एंड आयोजित हुआ। जिसमे बॉलीवुड के कई दिग्‍गज सितारे शामिल हुए। बताते चले प्र‍ियंका ने 4 दिसंबर को दिल्‍ली में पहला रिसेप्‍शन दिया था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। उसके बाद 19 द‍िसंबर को JW Marriot होटल में प्र‍ियंका और निक ने दूसरा रिसेप्‍शन रखा था जिसमें परिवार, र‍िश्‍तेदार और मीडिया के दोस्‍त शामिल हुए थे। सबसे पहले इस रिसेप्‍शन में अभिनेत्री हेमा मालिनी ने श‍िरकत की और उसके बाद एक के बाद एक मेहमान पहुंचे। बॉलीवुड सितारों के अलावा खेल जगत से सायना नेहवाल भी अपने पति पारुपल्‍ली कश्‍यप भी शामिल हुए।

इतना ही नहीं प्र‍ियंका के र‍िसेप्‍शन में चार चांद लगाने बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान भी पहुंचे। सलमान खान इस खास आयोजन में ब्‍लैक कोट पैंट में नजर आए। जैसे ही सलमान पहुंचे तो बाहर उनके फैंस ने 'सलमान भाई-सलमान भाई' करके हूटिंग करने लगे।

वही अगर प्रियंका के लुक की बात करे तो एक्ट्रेस अपनी शादी को बॉलीवुड फ्रेंड्स के साथ सेल‍िब्रेट करने के लिए लुक बहुत ज्‍यादा ट्रड‍िशनल नहीं रखा। मॉडर्न ब्राइड की थीम पर चलते हुए वह लाइट कलर की क्र‍िस्‍टल वर्क वाली ड्रेस में डायमंड जूलरी के साथ नजर आईं। इस बार उन्‍होंने अपने बालों को खुला रखा था वहीं न‍िक ने ब्‍लू कलर का सूट कैरी क‍िया था।

बता दें कि प्र‍ियंका ने अमेर‍िकी स‍िंगर निक जोनस के साथ 1-2 द‍िसंबर को जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में शादी की थी। पहले दोनों सितारे क्रिश्चयन रिवाज में हमसफर बने थे और बाद में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी का कार्यक्रम पूरे 4 दिन चला था। प्र‍ियंका और निक के करीब 200 मेहमान जोधपुर ही पहुंचे थे।