बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस', तीन दिन में इतनी हुई कमाई

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सर्कस’ को रिलीज हुए तीन दिन हो गए है। हालाकि, फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने निराश किया है। खबरों की मानें तो रोहित शेट्टी ने बड़े ही प्लानिंग के साथ इसे क्रिसमस पर रिलीज किया था कि दर्शक उनकी इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों पर जरूर जाएंगे। हालांकि फिल्म के कलेक्शन को देखकर लग है कि ये फिल्म बॉक्स पर बुरी तरह से पिट चुकी है।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने तीसरे तीन दिन सिर्फ 8.20 करोड़ किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तीसरे दिन की कमाई के साथ फिल्म की टोटल कमाई 20.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। तरण आदर्श के ट्वीट के पर अनुसार, एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म कुल 1.10 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म रिलीज के दिन यानी शुक्र को 6.25 करोड़, शनि को 6.40 करोड़, रविवार 8.20 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म की टोटल कमाई 20.85 करोड़ के आस-पास पहुंच गई है।

मीडिया अटकलों पर यकीन करें तो ‘सर्कस’ का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। वहीं फिल्म फिल्म देश भर में 3200 से अधिक स्क्रीनों और लगभग 10,000 शो में व्यापक रूप से रिलीज हुई थी।