अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची हिना खान, देखे तस्वीरे

गणेशोत्सव के दिनों में भक्तों की एक ही इच्छा होती है कि गणपति बप्पा के दर्शन हो जाए और उनका आशीर्वाद मिल सकें। इसके लिए भक्तगण कई मंदिरों में जाते हैं और गणपति बप्पा के दर्शन करते हैं। मुंबई के लालबागचा राजा के गणपति दर्शन को विशेष माना गया हैं, क्योंकि लालबागचा राजा के दर्शन मात्र से ही सभी कष्टों का निवारण हो जाता हैं। टीवी पर अक्षरा की भूमिका में नजर आ चुकी हिना खान Hina Khan हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल Rocky Jaiswal के साथ मुंबई में लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं थी। इस दौरान पेस्टल ग्रीन आउटफिट में टीवी एक्ट्रेस हिना खान बहुत अच्छी लग रही थी। जिन्होंने भी हिना खान को इस ऑउटफिट में देखा वो देखता रह गया। लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंची हिना खान ने बप्पा का आशीर्वाद लिया और अपनी मुराद मांगी। इस दौरान उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल हिना को प्रोटेक्ट करते नजर आए। हिना खान को देखने के लिए यहाँ पर भी भीड़ जमा हो गई थी। इसके बाद हिना ने खुद लालबागचा राजा के दर्शन की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके बाद तुरंत हिना ट्विटर पर ट्रोल किया जाने लगी देखे तस्वीरें

वर्क फ्रंट की बात करे तो हिना खान जल्द ही एकता कपूर का शो कसौटी जिंदगी की 2 में भी नजर आने वाली हैं। कसौटी जिंदगी की 2 में हिना खान कोमोलिका के किरदार में दिखाई देंगी। इसके लिए हिना को मोटी रकम फीस के तौर पर दी जा रही है।