श्रीदेवी को नहीं पहचान पाए ऋषि कूपर, Twitter पर एक बार फिर हुए ट्रोल...

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले ऋषि कपूर अक्सर अपने द्वारा पोस्ट किए ट्विट को लेकर ट्रोलिंग का शिकार होते रहते है। हाल ही में एक बार फिर फिर लोगों की आलोचना का शिकार हो गए। दरअसल एक यूजर ने उनका और श्रीदेवी का एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। लेकिन इसे रीट्वीट करते हुए ऋषि कपूर ने लोगों से पूछा, 'यह कौन सी फिल्म है? और मेरे साथ की अभिनेत्री को नहीं पहचान पा रहा हूं।'

जैसे ही ऋषि कपूर ने यह सवाल किया वैसे ही ट्वीटर पर हलचल सी मच गई। लोगों ने ऋषि कपूर के सवाल का बहुत ही मजाक उड़ाया है और साथ ही कमेंट बॉक्स में अजीबो गरीब मैसेज करके जवाब दिए हैं।

बता दें कि ऋषि कपूर और श्रीदेवी एक साथ कई फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं। इन दोनों की 'नागिन' और 'चांदनी' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ऐसे में श्रीदेवी को इस फोटो में न पहचानने की बात कर ऋषि कपूर अलोचना का शिकार बन गए। ।

याद दिला दें कि इस साल फरवरी में श्रीदेवी के निधन की चौंकाने वाली खबर ने पूरे देश को सकते में डाल दिया था। ऋषि कपूर ने पोस्ट किया है कि श्रीदेवी के निधन के बाद 'चांदनी' को हमेशा के लिए खो दिया गया है। बता दें, ऋषि कपूर की फिल्म 'मुल्क' बीते शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में लग चुकी है। इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने निर्देशित किया है। फिल्म 'मुल्क' में ऋषि कपूर के साथ तापसी पन्नू, मनोज पहवा और रजत कपूर जैसे कलाकार मौजूद है।