रणवीर ने शेयर किया 'सिम्बा' के बिहाइन्ड द सीन्स का विडियो, महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ते नज़र आया 'संग्राम भालेराव'

'पद्मावत' में खिलजी के दमदार रोल के बाद अब रणवीर 'सिंबा' में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। थोड़े दिनों पहले ही रणवीर ने फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वह एक पुलिसवाले के किरदार में हैं। शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह में अच्छी केमिस्ट्री बन गई है और वे अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें और विडियो शेयर करते रहते हैं। अब रणवीर सिंह ने फिल्म के बिहाइन्ड द सीन्स का एक विडियो शेयर किया है। फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह और पहली बार डब्यू कर रही एक्ट्रेस सारा अली खान मेन लीड में नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर की है।

लगभग 40 सेकंड के इस क्लिप में रोहित शेट्टी की फिल्मों का ऐक्शन फ्लेवर है। इस विडियो में रणवीर गुंडों की पिटाई कर रहे हैं और रोहित कैमरे पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। वीडियो की शुरूआत में एक कैप्शन लिखा है, 'अगर तुम महिलाओं के ऊपर हो रहे अपराध के खिलाफ नहीं लड़ सकते, तो अगला पीड़‍ित आपके परिवार से होगा'। इस पूरे वीडियो में रणवीर एक पुलिसवाले के रूप में अपराधियो के खिलाफ लड़ते नजर आ रहे हैं। एक शॉट में रणवीर का बैच भी दिखाया जाता है जिस पर उनका नाम संग्राम भालेराव लिखा है। वीडियों में सारे शॉटस पुलिस स्टेशन के अंदर के हैं। वीडियों के अंत में कैप्शन लिखा है, 'जो लोग महिलाओं के खिलाफ अपराध करते हैं उन्हें यह अपने हिसाब से दंडित करेगा'।

बता दे यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होनी है। रणवीर सिंह पहली बार एक पुलिसवाले का किरदार कर रहे हैं। इसके पहले भी रोहित शेट्टी और रणवीर फिल्म के कई इंट्रेस्टिंग विडियो शेयर कर चुके हैं। करण जौहर और रोहित शेट्टी की यह फिल्म शाहरुख खान की 'जीरो' से बड़े पर्दे पर टकराएगी। इसके अलावा रणवीर 'गली बॉय', '83' और 'तख्त' जैसी फिल्मों में नजर आयेगे।