इंतजार खत्म, दीपिका-रणवीर ने खुद शेयर की शादी की तस्वीरें

बॉलीवुड ( Bollywood ) के बाजीराव-मस्तानी यानी रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) और दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) अब ऑफिशियली एक दूसरे के हो गए हैं। फैंस को उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन दीपिका और रणवीर ने दोनों रीति-रिवाजों (कोंकणी और सिंधी) से शादी संपन्न होने के बाद ही खुद शादी की तस्वीरें शेयर की है। गुरुवार को शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर दोनों रिवाजों से हुई शादी की एक-एक तस्वीर शेयर की। दीपिका ने कोंकणी और सिंधी परंपराओ से हुई दोनों शादी की फोटो डाली है। जिसमें बॉलीवुड का यह हिट कपल बेहद खुश दिख रहा है। दीपिका के फोटो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर इन्हें देखने के लिए फैंस का तहलका मच गया है। कहा जा रहा है कि दीपवीर ने शादी से पहले ही यह सब तय कर लिया था। दीपवीर चाहते थे कि दोनों रीतियों से शादी होने के बाद ही फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीर शेयर करेंगे। शादी से पहले ही दीपिका और रणवीर ने मेहमानों से गुजारिश की थी कि वह शादी की कोई भी तस्वीर शेयर नहीं करेंगे।

शादी की तारीख चुनने के पीछे भी एक खास कनेक्शन था। दरअसल रणवीर और दीपिका की साथ में पहली फिल्म यानी संजय लीला भंसाली की 'रामलीला' 15 नवंबर को ही रिलीज हुई थी। इसलिए शादी के लिए ये तारीख तय की गई थी। 'रामलीला' के बाद दीपिका और रणवीर 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' में साथ काम किया। बाजीराव मस्तानी में दीपिका-रणवीर की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। शादी के बाद दीपवीर 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। खास बात यह है रणवीर और दीपिका अपने रिसेप्शन में गिफ्ट्स नहीं स्वीकार करेंगे। इन दोनों ने अपने रिसेप्शन के इन्विटेशन कार्ड के जरिए अपने मेहमानों से अपील की है कि वे जो भी तोहफे देना चाहते हैं उसे एक संस्था को चैरिटी के लिए डोनेट कर दें। गौरतलब है कि दीपवीर की ये जोड़ी एक संस्था से जुड़ी हुई है और वे चाहते हैं कि उन्हें मिलने वाले सभी गिफ्ट्स को चैरिटी के रूप में इस संस्था को डोनेट कर दिया जाए।

18 नवम्बर को होगी वापसी


शादी के बाद यह कपल 18 नवम्बर को भारत वापस आएगा। दोनों ने शादी के बाद इंडस्ट्री और फैमिली फ्रेंड्स के लिए दो रिसेप्शन रखे हैं। पहला 21 नवम्बर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में होगा। जबकि दूसरा 28 नवम्बर को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में होगा।