‘अंग लगा दे’ पर रणवीर ने किया शक्ति मोहन के साथ ऐसा डांस, दीपिका हो सकती हैं नाराज

एक माह पूर्व दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ के प्रमोशन में जी जान से जुटे हैं। एक तरफ जहाँ वे मीडिया को लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वे टीवी चैनलों पर भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करते दिखाई दे रहे हैं। इन दिनों रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टार चैनल के दो लोकप्रिय कार्यक्रमों में अपनी फिल्म को प्रमोट करने जा रहे हैं। रणवीर स्टार प्लस के शो ‘कानपुर वाले खुरानाज’ में सुनील ग्रोवर के साथ मस्ती करते दिखेंगे वहीं वे रेमो डिसूजा और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन के डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस 4’ में भी अपनी ऊर्जा से लोगों को ऊर्जायमान करते दिखेंगे। इतना ही नहीं इसके बाद वो शो की मेंटर शक्ति मोहन के साथ एक डांस परफॉर्म भी करने वाले हैं।

इस बात की जानकारी स्वयं शक्ति मोहन ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर की है। इस डांस वीडियो में शक्ति मोहन के साथ रणवीर सिंह ने जोशीले अंदाज में गीत ‘अंग लगा दे मोरे अंग लगा दे’ पर प्रस्तुति दी है। हो सकता है इस डांस प्रस्तुति को देखने के बाद दीपिका पादुकोण सिंह रणवीर सिंह से नाराज हो जाए।

रणवीर सिंह की यह फिल्म 28 दिसम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान भी नजर आने वाली हैं, जिनकी पहली फिल्म केदारनाथ प्रदर्शित हो चुकी है और अब तक उसने बॉक्स ऑफिस पर 42 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इसके अतिरिक्त इस फिल्म के जरिये अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर से हिन्दी फिल्मों में बतौर खलनायक वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले वे 2010 में आई सलमान खान की ‘दबंग’ में खलनायक के रूप में नजर आए थे।