TWIST : ऐन मौके पर बदला वेन्यू, इटली में नहीं होगी रणवीर-दीपिका की शादी!

दीपिका पादुकोण Deepika Padukone और रणवीर सिंह Ranveer Singh की शादी 14 और 15 नवंबर को होने जा रही है। दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी रविवार को दी। जबसे इन दोनों स्टार्स ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा किया है जबसे रोजाना अलग-अलग अपडेट सामने आ रहे हैं। शुरुआत में कहा जा रहा था कि शादी इटली में होगी। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स कुछ और ही कह रही हैं। आजतक पर छपी एक खबर की मानें तो शादी इटली में नहीं बल्कि भारत में ही होगी। शादी का वेन्यू बदलने की वजह परिवार वालों को हो रही परेशानी बताई जा रही है।

खबर है कि परिवार के कुछ लोगों को इटली का सफर करना मुश्किल साबित हो रहा था। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए शादी का वेन्यू बदल दिया गया। अब ये शादी मुंबई में होगी। रिपोर्ट के अनुसार संगीत, मेहंदी, शादी और रिसेप्शन समेत सभी रस्में मुंबई में ही होंगी।

बता दें कि मुंबई के साथ-साथ बेंगलुरु में भी रिसेप्शन होगा। रिसेप्शन के बाद कुछ दिनों का ब्रेक लेकर रणवीर अपनी आने वाली फिल्म सिंबा के प्रमोशन में जुट जाएंगे। रणवीर की 'सिंबा' दिसंबर 28 तारीख को रिलीज होने वाली है।

फैन्स के लिए बुरी खबर

हाल ही में दीपिका और रणवीर के फैन्स के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर आ रही है। खबर है कि दोनों की शादी में शामिल होने वाले गेस्ट और फैमिली फ्रेंड्स को मैरिज स्पॉट पर मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं होगी। इस वजह से शादी की कोई भी फोटो उस दिन सामने नहीं आ पाएगी। हालांकि, बाद में कपल खुद फोटो जारी कर सकता है। ऐसे में फैन्स को शादी की फोटोज देखने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

करीबी दोस्त और फैमिली मेम्बर्स ही होंगे शामिल

दीपिका और रणवीर का शादी समारोह बेहद प्राइवेट रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद दोनों दो रिसेप्शन देंगे। पहला रिसेप्शन 28-29 नवंबर को बेंगलुरु में होगा। इसमें सिर्फ रिश्तेदार और करीबी ही शामिल होंगे। वहीं, दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा। ये ग्रैंड रिसेप्शन 30 नवंबर और 1 दिसंबर को होगा। यह रिसेप्शन पार्टी होटल ग्रैंड हयात में होने की संभावना है। इसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी शामिल होंगे।

हनीमून का मजा नहीं ले पाएंगे


रणवीर की 'सिंबा' दिसंबर 28 तारीख को रिलीज होने वाली है। ऐसे में रणवीर शादी के बाद फिल्म के प्रमोशन में बिजी हो जाएंगे। इस वजह से उन्हें हनीमून पीरियड को शॉर्ट करना पड़ रहा है।