शादी को लेकर रणवीर सिंह ने बोली यह बात, जान टूट सकता है फैंस का दिल

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की शादी की ख़बरें पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है, हर किसी ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया था की रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के नक़्शे कदम पर चलते हुए इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे, खबरें यह भी थी कि दोनों स्टार्स के परिवार वालों ने शादी के लिए तीन तारीखें भी निकाल ली है जिस पर आखिरी मुहर रणवीर और दीपिका की लगानी है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इन दोनों स्टार्स की शादी इस साल नहीं होगी। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि रणवीर सिंह ने किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह से शादी की ख़बरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इन ख़बरों को महज अफवाह करार दिया, रणवीर सिंह ने खुलासा किया की वो इस साल दीपिका पादुकोण से शादी नहीं कर सकते, साथ ही रणवीर सिंह ने ये भी कहा की अभी मैंने इस बारे में सोचा नहीं है।

मैं भविष्य के बारे में अभी से कुछ नहीं कह सकता की मेरी लाइफ में ये दिन कब आएगा और किस दिन आएगा, लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं की जब भी ये दिन आएगा मैं खुद से ऐलान करूंगा, और जब तक मैं खुद से शादी को लेकर ऐलान नहीं करता उस बीच कोई भी खबर सब अफवाह है, रणवीर सिंह ने ये बी ही कहा की फिलहाल मैं और दीपिका अपने कॅरिअर पर ध्यान दे रहे हैं।

आपको बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका का नाम 'गोलियों की रासलीला रामलीला' फिल्म से जुड़ने लगा था। तब से यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की बात नहीं कबूली। अक्सर अवॉर्ड फंक्शन हो या फिर पार्टी दोनों एक साथ दिखाई देते हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थी कि दीपिका और रणवीर की शादी का वेन्यू भी फाइनल कर दिया गया है। यहां तक कि दीपिका अपनी बहन के साथ कोलकाता के ज्वैलरी शॉप में स्पॉट हुई थीं। यह भी कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे लेकिन रणवीर के परिवार वाले मुंबई में ही शादी करना चाहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके परिवार के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई में ही रहते हैं।