Videos: परिवार संग इटली के लिए रवाना हुए दीपिका-रणवीर, 4 दिन बाद लेंगे सात फेरे

रणवीर सिंह ( Ranveer Sigh ) और दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक है और अगले हफ्ते ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले है। दोनों पिछले 6 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने कुछ दिनों पहले ही अपनी शादी की तारीख ( Ranveer Deepika Marriage Date ) का ऐलान किया था। 14 और 15 नवंबर को इस मोस्ट पॉपुलर कपल की शादी है। ऐसे में रणवीर सिंह और उनके परिवार के साथ दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई हैं।

कल रात ही दीपिका, रणवीर और उनके परिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान जहां फैंस की भीड़ ने दीपिका और रणवीर को शादी की शुभकामनाएं दी वहीं दोनों को अपने सामने देखते हुए किसी की भी खुशी का ठिकाना नहीं था। दीपिका इस दौरान सफेद रंग के टॉप और साइड स्लिट स्कर्ट में नजर आई, तो वहीं रणवीर सफेद रंग के ही कपड़ों में नजर आए। रणवीर और दीपिका के लेटेस्ट वीडियो हमारे हाथ लग चुके है और हम दावे के साथ कह सकते है कि दीपिका के ग्लो और रणवीर के एनर्जेटिक अंदाज से आप नजरें नहीं हटा पाएंगे।