दीपिका-रणवीर की शादी : खुला बड़ा राज, पहले साउथ इंडियन फिर सिंधी रीति रिवाजों से होगी वेडिंग

पिछले 6 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) और दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) ने कुछ दिनों पहले ही अपनी शादी की तारीख ( Ranveer Deepika Marriage Date ) का ऐलान किया था। जब से उन्होंने अपनी शादी की तारीख का ऐलान किया है तब से उनके फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गई है। आए दी इन दोनों की शादी को लेकर कुछ ना कुछ खबर सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आती हैं और इनदोनो के फैन्स बड़े चाव से इन ख़बरों को पढ़ते है। अब इन दोनों की शादी से जुड़ी एक और खबर चर्चा में बनी हुई है। एबीपी न्यूज़ को सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि दीपिका और रणवीर की शादी सबसे पहले साउथ इंडियन रीति रिवाजों के साथ होगी। इसके बाद इन दोनों की शादी सिंधी रिवाजों के साथ की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, दीपिका और रणवीर 14 नवंबर को सबसे पहले साउथ इंडियन रीति रिवाज़ों से शादी करेंगे। 15 नवंबर को यह दोनों सिंधी रीति रिवाज़ों के साथ एक दुसरे को स्वीकार करेंगे। इससे पहले 13 नवंबर को दीपिका-रणवीर के संगीत का कार्यक्रम होगा। बात दें, रणवीर सिंह सिंधी हैं और दीपिका पादुकोण साउथ इंडियन। शायद इसीलिए यह दोनों अपनी शादी को साउथ इंडियन और सिंधी रीति रिवाजों के साथ कर रहे है। फ़िलहाल इन दोनों के परिवार वाले इन दोनों की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

वही दीपिका और रणवीर की शादी से जुड़ी एक और खबर है कि दोनों कलाकार दो जगहों पर अपनी शादी का रिसेप्शन रखने की सोच रहे हैं। एक रिसेप्शन मुंबई में रखा जाएगा और दूसरा बैंगलोर में किया जाएगा। जहां बैंगलोर रिसेप्शन में दोनों के परिवार वाले हिस्सा लेंगे, वहीं मुंबई का रिसेप्शन इनके बॉलीवुड दोस्तों के लिए रखा जाएगा। रणवीर और दीपिका ने 1 दिसम्बर के दिन मुंबई में रिसेप्शन रखने का फैसला किया है। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी कलाकारों को न्यौता भेजा जाएगा। ऐसा कहा जा सकता है कि 1 दिसम्बर के दिन पूरा बॉलीवुड एक ही छत के नीचे दिखाई देगा।

खबर तो यह भी है दीपिका और रणवीर कि शादी 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में होगी। और तो और शादी से पहली की रस्में भारत में निभाई जाएंगी। पिछले दिनों दीपिका अपने घर बेंगलुरु में गई थी। जहां उनके परिवार वालों ने उनके लिए शादी से पहले नंदी पूजा रखी हुई थी। नंदी पूजा के दौरान दीपिका काफी खुश नजर आ रही थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर दीपिका की इन तस्वीरों को भी काफी पसंद किया गया था। रणवीर सिंह के घरवालों ने भी उनकी हल्दी की रस्म अदा की। हल्दी रस्म के दौरान रणवीर भी अपने परिवार के साथ काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।

दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) ने सोशल मीडिया के जरिए पिछले महीने 21 अक्टूबर को अपनी शादी का एलान किया था। उन्होंने जानकरी दी की उनकी शादी 14 और 15 तारीख को होगी।